Connect with us

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी।

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी।

श्रीनगर गढ़वाल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा चार धाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी यात्रा रूट में पड़ने वाली पर्यटन पुलिस चौकियों व चैक पोस्टों का भी लिया जायजा।


आज दिनाँक 23.04.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा महिला थाना श्रीनगर के सभागार में चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने अवगत कराया कि जनपद के चारधाम यात्रा रूट में बनी अस्थाई चौकिया सक्रिय होकर उनमें पूर्ण पुलिस बल तैनात किया जा चुका है, तैनात कार्मिकों को श्रद्धालुओं के साथ उच्चकोटि का व्यवहार बनाए रखते हेतु बताया गया है कि हमारे व्यवहार से पुलिस विभाग की छवि के साथ-साथ प्रदेश की छवि का श्रदालुओं के माध्यम से देशभर में एक अच्छा संदेश जायेगा। आपात स्थिति में आवासीय प्रबंधन के लिये श्रीनगर में लगभग 1500-2000 यात्रियों के रुकने के लिये स्कूल, धर्मशाला, गुरुद्वारा आदि में पूर्ण तैयारिया की जा चुकी हैं। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर थाना/चौकियों/पुलिस वाहनों पर Frist Aid Box रखे गये हैं तथा डॉयल-112 के वाहनों/हाईवे पैट्रोल वाहनों एवं आपदा उपकरणों को 24×7 तैयारी की हालत में रखा गया है। साथ ही चार धाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीनगर क्षेत्र में यातायात के सफल संचालन एवं प्रबन्धन के लिये यातायात निरीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]