Connect with us

सेफ केयर, सेफ केयरगिवर” थीम पर CNE कार्यक्रम का सफल आयोजन!

उत्तर प्रदेश

सेफ केयर, सेफ केयरगिवर” थीम पर CNE कार्यक्रम का सफल आयोजन!

लखनऊ, 23 मई 2026

The Life Saver Nursing Club के माध्यम से 23 मई को एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक कंटीन्यूअस नर्सिंग एजुकेशन (CNE) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Safe Care, Safe Caregiver: Nursing Strategies in Biomedical Hazard Control” रही, जिसमें बायो मेडिकल हैजार्ड नियंत्रण, संक्रमण से बचाव तथा सुरक्षित नर्सिंग सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली, संक्रमण नियंत्रण एवं बायो मेडिकल जोखिमों के प्रभावी प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं तभी संभव हैं जब मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, प्रोफेसर के.के. सिंह, अध्यक्ष केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन, श्वेता पांडे (DMS) ,The Life Saver Nursing Club की अध्यक्ष सुतापा बनर्जी, उपाध्यक्ष शिवानी बेंजामिन, सचिव नवनीत अनिल दुबे, कोषाध्यक्ष सुंदरम यादव सहित मर्सी मैसी, रेनुका, अमित शर्मा, ललित लोहार एवं क्लब के अन्य गणमान्य सदस्य ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराया। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस सीएनई कार्यक्रम में अशोक कुमार (महामंत्री, RNS UP), गीतांशु वर्मा (कोषाध्यक्ष, RNS UP), सीमा शुक्ला (सचिव), धर्मेश कुमार(अध्यक्ष,कर्मचारी महासंघ एसजीपीजीआई), अमित शर्मा (अध्यक्ष RML नर्सेज संघ ), धर्मेंद्र सोनी (जॉइंट सेक्रेटरीRML नर्सेज संघ , ), प्रदीप गंगवार (संरक्षक, के.एन.ए), यज्ञनंदिनी सिंह (अध्यक्ष, के.एन.ए) तथा सत्येंद्र कुमार (अध्यक्ष, RNS केजीएमयू शाखा) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नर्सिंग क्षेत्र में सुरक्षा मानकों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। साथ ही बायो मेडिकल हैजार्ड्स से बचाव हेतु आधुनिक नर्सिंग रणनीतियों एवं सावधानियों पर विशेष चर्चा की गई।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]