Connect with us

ऐशबाग और बैंक कॉलोनी, दोनहरिया में 44.06 लाख लागत की सी.सी संपर्क मार्गो का विधायक सुमित हृदयेश ने किया लोकार्पण।

हल्द्वानी

ऐशबाग और बैंक कॉलोनी, दोनहरिया में 44.06 लाख लागत की सी.सी संपर्क मार्गो का विधायक सुमित हृदयेश ने किया लोकार्पण।

हल्द्वानी-स्व.डॉ. इंदिरा हृदयेश द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन मद से स्वीकृत विभिन्न सी.सी. संपर्क मार्गो का आज विधायक हलद्वानी सुमित हृदयेश ने लोकार्पण किया।
ऐशबाग (वार्ड 18) में 24.10 लाख और बैंक कॉलोनी, दोनहरिया (वार्ड 8) में 19.96 लाख की लागत से निर्मित सी.सी.संपर्क मार्गो का आज विधायक सुमित हृदयेश द्वारा विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व.डॉ इंदिरा हृदयेश अपने विकास कार्यो के लिए हमेशा विकास की देवी के नाम से पहचानी जायेगी, उनके मार्गदर्शन और संरक्षण में हल्द्वानी का अभूतपूर्व विकास हुआ है।


सुमित हृदयेश ने कहा कि माताजी के विकास कार्यो से प्रेरणा लेकर वे हमेशा विकास कार्यों के लिए तत्पर रहते है।
स्थानीय जनमानस ने संपर्क मार्गो को बनवाने के लिए विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए स्व.डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद किया।


लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, संजू पाना, विपिन सनवाल, रवि जोशी (पार्षद), किरन पांडे (पूर्व पार्षद), मुकुल बलुटिया, शंकर सिंह गर्ब्याल, नेत्र जोशी, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, कमला तिवाड़ी, बी.डी.जोशी, बबलू रावत, विनोद कुमार पिंनु, संदीप भैसोड़ा, हिमांशु गांधी, एच.के.पांडे, हरीश अग्रवाल, विपिन महतोलिया, मुकुल जोशी, विशाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

More in हल्द्वानी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page