Connect with us

बहुप्रतिक्षित जमरानी बांध परियोजना के अवशेष कार्यों हेतु सरकार की स्वीकृति।

उत्तराखण्ड

बहुप्रतिक्षित जमरानी बांध परियोजना के अवशेष कार्यों हेतु सरकार की स्वीकृति।

हल्द्वानी-उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल में गोला नदी पर बहुप्रतिक्षित जमरानी बांध परियोजना के अवशेष कार्यों की लागत हेतु रु0 3678.23 करोड उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रस्तावित परियोजना से हल्द्वानी शहर की वर्तमान जनसंख्या लगभग 4.80 लाख एवं वर्ष 2051 हेतु आंकलित जनसंख्या 10.51 लाख को वार्षिक 42.70 एम०सी०एम० पेयजल उपलब्ध कराये जाने एवं उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश राज्यों के चार जनपदों के 57065 है0 क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है।

माह जनवरी 2024 में परियोजना हेतु National Board of Wild Life (NBWL) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की Standing Committee की बैठक में परियोजना हेतु वांछित National Tiger Conservation Authority (NTCA) की NOC हेतु सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई है। उक्तानुसार स्वीकृतियां प्राप्त हो जाने से परियोजना निर्माण हेतु सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं जिससे बांध को धरातल पर उतारने की कार्यवाही सम्भव हो पायी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page