Connect with us

पौड़ी पुलिस द्वारा सेवानिवृत हो रहे उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट को दी गयी भावभीनी विदाई।

उत्तराखण्ड

पौड़ी पुलिस द्वारा सेवानिवृत हो रहे उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट को दी गयी भावभीनी विदाई।

दैनिक प्रतिपक्ष संवाद प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आज 31 जनवरी 2024 को जनपद पुलिस से उप निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जया बलोनी,अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला एवं क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी अनुज कुमार,प्रतिसार निरीक्षक अनुराग कुमार आदि पुलिस कार्मिकों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उप निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट व उनके परिजनों का स्वागत किया गया तत्पश्चात सेवानिवृत्त कार्मिक को स्मृति चिन्ह,शॉल, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन की मंगल कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।

उप निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट दिनाँक 01.02.1989 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा दिनाँक 23.04.2009 को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। दर्शन सिंह बिष्ट द्वारा 34 वर्ष 11 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने वक्तव्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पडता है,परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। अपने सेवाकाल में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट ड़यूटी के प्रति लगनशील,मेहनती,मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page