राष्ट्रीय
लॉकडाउन की खबर अफवाह, केंद्र सरकार ने किया खंडन।
नई दिल्ली: देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह से अफवाह करार दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया है कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों में डर और भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
