Connect with us

कमिश्नर दीपक रावत की वजह से युवा फरियादी की लौटी मुस्कान प्रॉपर्टी डीलर से दिलवाए 42 लाख।

उत्तराखण्ड

कमिश्नर दीपक रावत की वजह से युवा फरियादी की लौटी मुस्कान प्रॉपर्टी डीलर से दिलवाए 42 लाख।

हल्द्वानी-आयुक्त दीपक रावत के दो माह पहले लगे जनता दरबार में फरियादी आशीष मंडल पुत्र आनंद मंडल निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके द्वारा दो नहरिया, हल्द्वानी में भूमि क्रय करने हेतु जितेंद्र सिंह बिष्ट को 42 लाख रुपए की धनराशि दी गई थी, जिसके द्वारा न तो भूमि दी जा रही थी और न ही धनराशि वापिस की जा रही थी।

पिछली जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने जितेंद्र बिष्ट को दो माह के भीतर धनराशि वापस करने का समय दिया था। फरियादी आनंद मंडल ने आज कैंप कार्यालय में आयुक्त को मिलकर बताया कि जितेंद्र सिंह 42 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी है। धनराशि वापस मिलने की खुशी में आनंद मंडल द्वारा मंडलायुक्त दीपक रावत का कोटि कोटि आभार भी व्यक्त किया गया।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]