Connect with us

कांग्रेस ने फूंका कुमार दुष्यंत का पुतला। आपत्तिजनक बयानबाजी का लगाया आरोप॥

उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने फूंका कुमार दुष्यंत का पुतला। आपत्तिजनक बयानबाजी का लगाया आरोप॥

बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट


  • बागेश्वर,
    जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौमत पर मातृशक्ति, देवी देवताओं व कांग्रेस पर अपमानजनक भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया। भाजपा के केंद्र नेतृत्व से ऐसे मानिसिक दिवालिया नेता को पद से हटाने तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर सड़क से सदन तक कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
  • जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा किउत्तराखण्ड देवभूमि है,यहां कण कण में देवी देवताओं का वास है, देवभूमि की देवसंस्कृति की विश्व पटल पर पृथ्वी के स्वर्ग के रूप में पहचान है। भाजपा प्रदेश प्रभारी कुमार ने उत्तराखंड के देवी देवताओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने भाजपाईयों पर देवी देवताओं को अपमानित करने की बात कही। उन्होंने गौतम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से ऐसे विवादित नेता को पार्टी से हटाने की मांग की है। यदि शीर्ष नेतृत्व ने ऐसा नहीं किया तो यह पार्टी की सोची-समझी चाला होगी। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, महेश पंत, गीता रावल, विनोद पाठक, सुनीता टम्टा, कुंदन गोस्वामी,सुनील पांडे,ललित बिष्ट,आदि मौजूद रहे।
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page