Connect with us

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर से निकाला मशाल जुलूस।

उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर से निकाला मशाल जुलूस।


रानीखेत। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी तीन दिवसीय प्रवास पर गांधी कुटीर ताड़ीखेत में रूके थे। गांधी जी की इसी प्रवास की स्मृति में हर वर्ष गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालते हैं।

ताड़ीखेत स्थित गांधी कुटीर से आरम्भ हुए मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी जी के भजन व महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री सहित स्वाधीनता सेनानियों के नाम पर जयघोष करते चल रहे थे। ताड़ीखेत बाजार पहुंचकर कांग्रेसजनों ने अपने विचार रखे और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश पांडे , लोकसभा संयोजक कुलदीप कुमार, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ,जिला महिला कांग्रेस कमेटी रानीखेत अध्यक्ष गीता पवार, नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नेहा साह मेहरा ,पूर्व प्रमुख रचना रावत, गीता सजवान, कार्यक्रम संयोजक प्रजापति पांडे ,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया ,सतीश जोशी, विधानसभा प्रभारी हेमंत मेहरा, विश्व विजय सिंह मेहरा ,भुवन सिंह रावत, उमा शंकर सिंह रावत,दीप उपाध्याय, सुनील रावत किशन अधिकारी, महेंद्र डोगरा ,नंद किशोर, प्रकाश चंद्र,सुंदर,कमलेश रावत, राहुल रौतेला, मुकेश नेगी खजान नैनवाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]