उत्तर प्रदेश
ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा समीक्षा गोष्ठी कर सर्व-सम्बन्धित को दिशा-दिये गये निर्देश!
लखनऊ। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी0 द्वारा पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज व अपर पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर अनिल कुमार की उपस्थिति में राजकीय रेलवे पुलिस के सभी अनुभागों की आनलाइन समीक्षा गोष्ठी की गई। इस समीक्षा गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री एन.कोलांची व समस्त पुलिस अधीक्षक रेलवे व क्षेत्राधिकारी रेलवे मौजूद रहे।
डीजी रेलवेज द्वारा समीक्षा गोष्ठी में ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्व सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये गये डीजी रेलवेज द्वारा अभ्यस्त/पुराने अपराधियों के सत्यापन/निगरानी की स्थिति व सनसनीखेज अपराधों जैसे हत्या/बलात्कार/लूट/जहरखुरानी एवं बच्चा/मोबाइल चोरी आदि घटनाओं की समीक्षा करते हुए रोकथाम हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रभावी अनुपालन हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा पत्थरबाजी की समीक्षा करते हुए रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित करते हुए ट्रेनों में होने वाली पत्थरबाजी घटनाओं की रोकथाम किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।ई-साक्ष्य व ई-सम्मन के क्रियान्वयन के समीक्षा करते हुए सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
रेलवे स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार एवं प्लेटफार्म की सुरक्षा सुदृढ़ कर आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी व पूंछतांछ करने एवं स्टेशन परिसर में सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। लंबित अभियोग/जांच/शिकायती प्रार्थना पत्र आदि की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
पुलिसिंग को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरण जैसे ‘बॉडी वार्न कैमरों’ एवं ‘ब्लूटूथ स्पीकर्स’ के संचालन/क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई एवं ट्रेन में चलने वाले स्कार्ट ड्यूटीकर्मीयों को सतर्क करने हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
ऑपरेशन मुस्कान/ऑपरेशन मिशन-शक्ति/ऑपरेशन दहन एवं जीरो एफआईआर आदि की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
उनके द्वारा आगामी परीक्षाओं के दृष्टिगत पूर्व से ही कार्ययोजना तैयार करते हुए प्रभावी अनुपालन करने हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
