केदारनाथ
आज सुबह केदारनाथ में इस कारण हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग ।।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/InShot_20240524_111238204-1024x575.jpg)
केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से ये बड़ा हादसा होने से बचा
केदारनाथ – आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया, केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से ये बड़ा हादसा होने से बच गया। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहे क्रिस्टल एविएशन कम्पनी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी है । सिरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की वजह से 6 लोगों की जान मुश्किल से बची।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/InShot_20240524_111238204-1-1024x575.jpg)
बताया गया कुछ तकनीकी खराबी के कारण यह लैंडिंग हुई है,रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह 7:05 पर सिरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने के कारण यह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी ।हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 06 यात्रि सवार थे, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)