उत्तर प्रदेश
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय लखनऊ के“प्रभारी अधिकारी फार्मेसी “ की सूची पट्टिका की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया का हुआ अनावरण!
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय लखनऊ के प्रभारी अधिकारी फार्मेसी के कक्ष में “प्रभारी अधिकारी फार्मेसी “ की सूची पट्टिका की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया को चिकित्सालय की निदेशिका डा.कजली गुप्ता ने अनावरण कर एक ऐतिहासिक कार्य को मूर्ति स्वरूप प्रदान किया।इस अवसर पर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.डी.सी.पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक डा.एस.आर. सिंह एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.राजेश श्रीवास्तव,पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डा.आशुतोष दुबे एवं चिकित्सालय के वरिष्ठ प्रामर्शदाता डॉ अजय शर्मा की गरिमामई उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
उक्त कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह , अजय कश्यप एवं सरवन चौधरी की मुख्य भूमिका रही है।इस अवसर पर चिकित्सालय समस्त पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को सादर आमंत्रित कर उनका माल्यार्पण कर शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।एस.ए.अंसारी, वी. के . सिंह एच.एल.राज. एस. के.यादव,ए.एन.द्विवेदी, के.जी.पांडेय, रणधीर सिंह सचान, एम. एम.ख़ान एच.एन.चौधरी, शिव जी कुशवाहा एवं डी. एस.पांडेय जी सहित चिकित्सालय के सभी चीफ फार्मासिस्ट एवं फार्मासिट उपस्थित रहे ।
उक्त अवसर पर डी पी आर ए के प्रांतीय अध्यक्ष जे.के.सचान प्रांतीय महामंत्री प्रदुम्न सिंह एवं जनपद शाखा लखनऊ के मंत्री राजीव कुमार कन्नौजिया जी की मुख्य अतिथ के रूप में उपस्थिति रहे
