Connect with us

बागेश्वर में कल से निकलेगी पद यात्रा।
14 से 19नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी कांग्रेस।

उत्तराखण्ड

बागेश्वर में कल से निकलेगी पद यात्रा।
14 से 19नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी कांग्रेस।

बागेश्वर में कल से निकलेगी पद यात्रा।
14 से 19नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी कांग्रेस।

  • पर्यवेक्षक ने -कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • धोखा करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
    प्रदेश में बदलाव की लहर, कांग्रेसी एकजुट हुए तो लोकसभा चुनाव में लहराएगा परचम।

  • बागेश्वर।
    जिला कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।बैठक में नफरत छोड़ो, भारत जोड़ों यात्रा को आगे बढ़ाने को लेकर के लिए मंथन किया। तय किया कि जिले में 14 से 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। राहुल गांधी ने 3500 किमी यात्रा कर इतिहास रचा है। लोग उनकी यात्रा से प्रभावित हैं। उन्होंने युवाओं के साथ धोखा करने वाली सरकारों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
    पार्टी कार्यालय में रविवार को आयेाजित बैठक में पर्यवेक्षक तथा जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि राहुल गांधी ने जब 3500 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्र का शुभारंभ किया तक विपक्ष कह रहा था कि वह यह यात्रा पूरी नहीं हो सकती, लेकिन आज यात्रा पूरी होने जा रही है। राहुल गांधी को युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। इसकी बौखलाहट भाजपा नेतृत्व में देखने को मिल रही है। तय किया गया कि जिले में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय से यात्रा शुरू होगी जो ब्लॉक मुख्यालयों तक जाएगी। उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी परीक्षा में धांधली किसी से छिपी नहीं है। गत दिनों फरसाली में एक युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। वही युवाओ को रोजगार के नाम पर प्रदेश में युवाओ के भविष्य के साथ छलावा किया जा रहा है।प्रदेश में सत्ता में रसूखदारों का सिक्का चल रहा है। विरोजगारों से हुए छलावा और नोकरियों में भर्ती के नाम पर हाकम सिंह को मोहरा बनाकर असली हाकमो को बचाने के लिए सरकार सीबीआई जांच से डर रही है।जबकि कार्रवाई के नाम पर असली नामचीनो को सरकार द्वारा कमजोर पक्ष लिए जाने से मिलीभगत कर उन्हें न्यायालय से बरी करा दिया गया है।अधिकारी भी सत्ताधीशो के1दबाव में ईमानदारी से अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नही कर पा रहे है।प्रदेश में भृस्टाचारियो का खुला खेल चल रहा है।जिला प्रभारी ने बताया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। भारत जोड़ों यात्रा के ब्लाक अध्यक्षों और वरिस्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने की। इस मौके पर हरीश ऐठानी, गीता रावल,राजेंद्र टंगड़िया,धीरज कोरंगा, भगवत रावल,किशन कठायत,देवेंद्र परिहार, सुनीता टम्टा, भगवत डसीला, प्रकाश कोहली,दीपक गड़िया, गोविंद बिष्ट, रंजीत दास, कवि जोशी, अर्जुन भट्ट, विनोद पाठक, राजेंद्र राठौर,रमेश पंत आदि मौजूद रहे।
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page