Connect with us

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा कारागार का निरीक्षण किया गया!

उत्तर प्रदेश

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा कारागार का निरीक्षण किया गया!

लखनऊ:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी एक्शन प्लान वर्ष 2026-27 में दिये गये दिशा निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश महोदय मलखान सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.05.2026 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा कारागार का निरीक्षण किया गया तथा बन्दियों के परिजनों से मुलाकात हेतु कारागार के बाहर परिसर में लीगल हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी।

आल इण्डिया पयामें इंसानियत फोरम द्वारा बन्दियों हुत वाटर कूलर तथा महिला बन्दियों हेतु नजर के 30 चश्में उपलब्ध कराये गये।

कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा बन्दियों के परिजनों के सहायतार्थ लीगल हेल्प डेस्क तथा वाटर कूलर का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया, जिसमें कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक, आर०के० जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, जेलर राजेश कुमार, जेलर सुनील दत्त मिश्रा, जेलर अभय शुक्ला, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के अधिवक्तागण, आल इण्डिया पयामें इंसानियत फोरम के सदस्यगण तथा बन्दिगण के परिजन उपस्थित रहे।

इसके उपरान्त जिला कारागार, लखनऊ में स्थित महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों को नजर के 30 चश्मों का वितरण भी किया गया।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]