Connect with us

नशे के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही, 4.10 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

नशे के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही, 4.10 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

श्रीनगर गढ़वाल- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी श्वेता चौबे द्वारा जनपद में नशीले मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर धर-पकड़ करते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके क्रम में शेखर सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 13.05.2023 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग नशा तस्कर रोहित नेगी को 4.10 ग्राम स्मैक के साथ कर गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पताः-
• रोहित नेगी पुत्र राजमोहन सिंह नेगी, निवासी काशीरापुर तल्ला, कोटद्वार जनपद पौडी गढ़वाल।
बरामद मालः-
• 4.10 ग्राम स्मैक

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]