Connect with us

एसकेएम कप इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का परिणाम।

उत्तराखण्ड

एसकेएम कप इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का परिणाम।


हल्द्वानी- एसकेएम स्कूल में खेले जा रहे तीन दिवसीय इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता (एसकेएम कप-5) के दूसरे दिन का खेल बहुत ही रोमांचक रहा। लीग मैच होने के कारण सभी 12 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। समाचार लिखे जाने तक टीमों का स्कोर निम्न प्रकार है ‌।
बालक वर्ग में यूनिवर्सल ने निर्मला को 34-28 से हराया,
वीरशिवा ने डॉन बॉस्को को 32- 23 से, गुरुकुल ने डॉन बॉस्को को 27-12 से, वीरशिवा ने निमोनिक को 32-21से, एसकेएम ने सरस्वती को40-10 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग में एसकेएम ने यूनिवर्सल को 50-40 सेंट थेरेसा ने निमोनिक को 12-00 से हराया। बालक वर्ग में एसकेएम, वीरशिवा, सेंट थेरेसा, यूनिवर्सल, बालिका वर्ग में एसकेएम,निर्मला, सेंट थेरेसा, यूनिवर्सल सेमीफाइनल में पहुंचे कल इन इन सभी विजेता टीमों का मुकाबला फाइनल के लिए होना है।मैच रेफरी गोविंद सिंह परिहार ,सावन मल्होत्रा, अंकुश रौतेला ,करण शर्मा ,अनुभा रावत , मृणालिनी त्रिपाठी ,संदीप आर्या रहे। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा व प्रशासक जोशी ने शुभकामनाएं दी।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]