Connect with us

RJ काव्य को मिला इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में प्रतिष्ठित हरि कृष्ण त्रिवेदी स्मारक पुरस्कार साथ ही 1 लाख 51 हज़ार की पुरस्कार धनराशि।

सम्मान

RJ काव्य को मिला इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में प्रतिष्ठित हरि कृष्ण त्रिवेदी स्मारक पुरस्कार साथ ही 1 लाख 51 हज़ार की पुरस्कार धनराशि।

बागेश्वर उत्तराखंड के रहने वाले प्रसिद्ध Radio Jockey और ओहो रेडियो के संस्थापक RJ काव्य को देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रतिष्ठित हरि कृष्ण त्रिवेदी स्मारक पुरस्कार प्राप्त हुआ है ‘हरि कृष्ण त्रिवेदी स्मारक युवा पत्रकार पुरस्कार,’ जो मीडिया समुदाय में एक महत्वपूर्ण पहचान रखता है, यह पुरस्कार हर वर्ष 35 वर्ष तक की आयु के किसी एक ऐसे मीडिया कर्मी को दिया जाता है जो ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहा हो RJ काव्य को यह पुरस्कार उनके रेडियो के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए जो ओहो रेडियो के रूप में एक अनूठी स्टार्टअप की स्थापना, रेडियो को बढ़ावा देना, और स्थानीय समुदायों के लिए एक उत्पाद बनाने में किया गया है।श्री काव्य को पुरस्कार के साथ ही 1 लाख 51 हज़ार की पुरस्कार धनराशि भी प्रदान की गई।
उन्हें यह पुरस्कार इंडिया इंटेनेशनल सेंटर में पद्मश्री पुष्पेश पंत, भारतीय जनसंचार संस्थान के गोविंद सिंह एवं वरिष्ठ मीडिया कर्मी राहुल देव ने दिया।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in सम्मान

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]