Connect with us

क़िताब कौतिक का सातवा आयोजन कल से नानकमत्ता में

कौतिक

क़िताब कौतिक का सातवा आयोजन कल से नानकमत्ता में


नानकमत्ता- समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित – प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक” अभियान के तहत टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट और भीमताल के बाद उधम सिंह नगर जिले में पहली बार ऐतिहासिक नानकमत्ता साहिब में 1, 2 और 3 दिसंबर 2023 को 3 दिवसीय किताब कौतिक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से कई लेखक, विचारक, साहित्यकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी नानकमत्ता पहुंचेंगे। यह अभियान कुमाउनी आर्काइव्स , क्रिएटिव उत्तराखंड टीम आयोजित कर रही है। नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह और डेरा कार सेवा के सहयोग से आयोजन हो रहा है।

इस आयोजन के दौरान 60 प्रकाशकों की लगभग 65,000 पुस्तकें, साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन , फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत होगी। स्कूली बच्चों के क्विज, ऐपण, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं होंगी।

पहले दिन 1 दिसंबर को गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा के विभिन्न विद्यालयों में साहसिक पर्यटन, लोककला, चित्रकारी, अभिनय आदि विषयों पर  “कैरियर काउंसिलिंग सत्र” आयोजित किए जाएंगे। 2 और 3 दिसंबर को गुरुनानक देव डिग्री कॉलेज में वृहद पुस्तक मेला और साहित्यिक सत्र होंगे।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in कौतिक

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]