Connect with us

बागेश्वर की दो बालिकाएं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग।

खेल

बागेश्वर की दो बालिकाएं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग।

बागेश्वर – उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की दो उभरती हुई बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का प्रदेश की जूनियर टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी छह अक्तूबर से राजस्थान के जोधपुर में होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगी।

धपोली गांव निवासी जगदीश सिंह धपोला की पुत्री मुस्कान धपोला और पन्याली गांव निवासी राजेंद्र सिंह कोरंगा की पुत्री ज्योति कोरंगा बागनाथ फुटबॉल एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। दोनों खिलाड़ियों ने बीते 27 और 28 सितंबर को काशीपुर में आयोजित चयन ट्रायल में भाग लिया था।ट्रायल में सफल होने के बाद दोनों को उत्तराखंड अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम में चुना गया है। कोच नीरज पांडेय ने बताया कि दोनों प्रतियोगी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in खेल

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]