Connect with us

उत्तराखंड के कद्दावर नेता कैबनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी। रावत को किया दिल्ली तलब।

राजनीति

उत्तराखंड के कद्दावर नेता कैबनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी। रावत को किया दिल्ली तलब।

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस में नेताओं की रोज दलबदल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसी डर में भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को दिल्ली दरवार में बुला लिया हैं।

इसी के साथ, उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के कयास शुरू हो गए हैं। हालांकि इस बार सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहुत ही चौंकाने वाला फैसला भी पार्टी आलाकमान कर सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस गोत्र के एक मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी नहीं दी गई तो चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

हरक सिंह रावत का उत्तराखंड के कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव है। हालांकि हरक सिंह रावत की नाराजगी उपेक्षा को लेकर है, लेकिन अगर पार्टी उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है तो ना केवल हरक सिंह रावत की नाराजगी खत्म होगी बल्कि पार्टी संगठन में भी उनका हस्तक्षेप बढ़ जाएगा। वहीं, अगर हरक सिंह रावत को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया तो भी उन्हें चुनावों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी उनकी जिम्मेदारी बढ़ा सकती है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राजनीति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page