Connect with us

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली की वापसी तय !

उत्तराखण्ड

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली की वापसी तय !

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज सितंबर में खेली जाएगी। इसके लिए चुनी जाने वाली टीम पर मंथन शुरू हो चुका है। विराट कोहली (Virat Kohli) की टेस्ट टीम में वापसी लगभग तय है, लेकिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के फैन्स को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद खिलाड़ियों को एक महीने का ब्रेक मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच चेन्नई (19 सितंबर से) और कानपुर में (27 सितंबर से) खेले जाएंगे। इससे पहले टीम इंडिया ने मार्च 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी।

बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम इंडिया दोनों टेस्ट जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में शीर्ष पर बने रहने की कोशिश करेगी। हेड कोच के रूप में टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर की यह पहली परीक्षा होगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]