Connect with us

कौन बनेगा विजेता प्रतियोगिता में सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग।जैक पाॅट प्रश्न का उत्तर देकर नीरज जोशी बने विजेता

दन्यां

कौन बनेगा विजेता प्रतियोगिता में सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग।जैक पाॅट प्रश्न का उत्तर देकर नीरज जोशी बने विजेता


दन्यां: मेलगांव में आयोजित कौन बनेगा विजेता प्रतियोगिता में नीरज जोशी ने प्रश्नों का सही उत्तर देकर ट्राफी जीती। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने नीरज को आकर्षक ट्राफी प्रदान की।राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली के प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने रामलीला महोत्सव के दौरान मेलगांव में कौन बनेगा विजेता प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 10 प्रश्न पूछे गए। लक्ष्मण सिंह डसीला, रमेश जोशी, काजल जोशी, मीनाक्षी आर्या और नीरज जोशी ने सही उत्तर देकर शील्ड हासिल की। प्रतियोगिता का 11 वां जैक पॉट प्रश्न नीरज जोशी ने जीतकर कौन बनेगा विजेता ट्राफी हासिल की। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख पीताम्बर पांडे, व्यापार मंडल दन्यां के अध्यक्ष पूरन बिष्ट, हरीश जोशी, कुंदन गैड़ा, नंदाबल्लभ जोशी, मनोज कुमार पांडे, सुभाष पांडे, मुकुल पंत, दीपक पांडे, दीपक मलारा, हरीश इमलाल, शंकर बोरा, मोहन पांड, सुरेश जोशी आदि उपस्थित हुए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदाबल्लभ जोशी और संचालक गणेश पाण्डेय ने योगेन्द्र रावत के प्रयासों की सराहना की है।प्रतियोगिता का संचालन राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली के प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने किया।
 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in दन्यां

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]