Connect with us

रचनाकार भुवन बिष्ट फणीश्वरनाथ रेणु साहित्य सम्मान से सम्मानित।

उत्तराखण्ड

रचनाकार भुवन बिष्ट फणीश्वरनाथ रेणु साहित्य सम्मान से सम्मानित।


रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के मौना रानीखेत निवासी रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट को राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान हरियाणा द्वारा निरन्तर लेखन के लिए फणीश्वरनाथ रेणु साहित्य सम्मान व हिन्दी साहित्य सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान हरियाणा द्वारा विभिन्न राज्यों के रचनाकारों को आंचलिक भाषा में निरन्तर लेखन के लिए सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट को भी आंचलिक भाषा कुमाऊनी में निरन्तर लेखन के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया है। इससे पूर्व अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी भुवन बिष्ट को सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व विश्व रचनाकार मंच नई दिल्ली द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान, काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान,सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा गिरीश तिवारी गिर्दा साहित्य सम्मान, आंचलिक साहित्य सारथी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर हिन्दी एंव आंचलिक भाषा कुमाऊनी में लेखन कर रहे हैं। भुवन बिष्ट रानीखेत से प्रतिपक्ष संवाद के लिए भी निरन्तर लेखन कर रहे हैं।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page