Connect with us

प्रयागराज पहुंचे एक्टर राजपाल यादव, बोले- महाकुंभ की धरती पर आकर मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज पहुंचे एक्टर राजपाल यादव, बोले- महाकुंभ की धरती पर आकर मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा

सनी कुमार केसरवानी संवाददाता
प्रयागराज

प्रयागराज– बॉलीवुड के मशहूर कलाकार राजपाल यादव शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. राजपाल यादव ने महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 9 में अपने गुरु ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के शिविर के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भूमि पूजन गृहस्थ संत डॉ. अनिल भैया जी ने किया. इस मौके पर राजपाल यादव बॉलीवुड की दुनिया की चकाचौंध से दूर सादगी के साथ बेहद अलग अंदाज में नजर आए. उनके गले में जहां राम नामी दुपट्टा था. वहीं रेत में नंगे पांव शिविर निर्माण की तैयारी में राजपाल यादव जुटे नजर आए.
इस मौके पर राजपाल यादव ने कहा कि 24 जनवरी से 30 जनवरी 2025 के बीच वह महाकुंभ क्षेत्र में ही रहेंगे. इस बीच दद्दा जी के शिविर में लोक मंगल और विश्व कल्याण की कामना को लेकर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनेंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान अभिषेक, हवन अनुष्ठान, पुराण कथा के आयोजन शिविर में किए जाएंगे. राजपाल यादव ने कहा कि यहां वह पिछले 25 वर्षों से आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ की धरती पर आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है. जिसके चलते वह यहां आते रहते हैं.


उन्होंने कहा है कि इस बार महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. उन्होंने पीएम मोदी द्वारा महाकुंभ को एकता का महायज्ञ बताए जाने का भी समर्थन किया है. राजपाल यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसी कोई अदृश्य शक्ति है जो हमें यहां खींच लाती है. राजपाल यादव ने योगी सरकार की महाकुंभ तैयारियों की भी सराहना की है. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि महाकुंभ में आध्यात्मिक ऊर्जा बटोरने के लिए जरूर आएं. राजपाल यादव ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा है कि 1999 में जब वह दद्दा जी के शिष्य बने तब से उन्हें लगातार फिल्मों में काम मिल रहा है.
‌राजपाल यादव के मुताबिक, अब तक वह फिल्मों और सीरियल में 500 से ज्यादा किरदार निभा चुके हैं.‌ उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि उनकी आने वाली फिल्मों में भूल भुलैया थ्री प्रमुख है. लेकिन क्रिसमस पर दर्शकों को बेबी जॉन और बनवास फिल्में देखने को मिलेंगी. जिसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा. उन्होंने कहा कि मेरी सात आठ फिल्में पाइप लाइन में हैं. लेकिन मुझे मां गंगा का इससे ज्यादा आशीर्वाद क्या हो सकता है कि क्रिसमस तक तीन फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली हैं.
खास तौर पर बॉलीवुड और अन्य लोगों से अपील की है कि महाकुम्भ में संगम की त्रिवेणी पर पुण्य कमाने जरूर आएं. उन्होंने कहा है कि यहां पर आकर महाकुंभ की आन बान और शान देखें. उन्हें यहां पर आकर सुखद अनुभूति होगी. क्योंकि यह पुण्य की धरती है. यहां आने से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है. शरीर रिचार्ज होता है यहां कल्पवास करने से काया का कल्प हो जाता है. गौरतलब है कि बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव दद्दा जी के प्रमुख शिष्यों में से एक हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]