Connect with us

अभिनेत्री कंगना रनौत भाजपा की यंहा से हो सकती हैं उम्मीदवार।

राजनीति

अभिनेत्री कंगना रनौत भाजपा की यंहा से हो सकती हैं उम्मीदवार।

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में प्रतिष्ठा बनी इस सीट को जीतने के लिए भाजपा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा जा सकता है फिलहाल कंगना का भाजपा से चुनाव लड़ना तो तय हैं।

चर्चा यह भी हैं हिमाचल की मंडी सीट,से भाजपा कंगना को लड़ा सकती हैं लेकिन सूत्रों से पता चल रहा हैं कि उन्हें भाजपा मुरादाबाद से उतार सकती हैं।

लखनऊ में हो रहे मंथन के अंतर्गत भाजपा में पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह वह उनके विधायक पुत्र के साथ राजपाल चौहान, डॉ विजय चौहान, डॉ अमित चौहान के नाम दावेदारी में सामने आए हैं। इसके अलावा महिलाओं में प्रिया अग्रवाल व डॉक्टर शेफाली सिंह की भी दावेदारी है। बीजेपी सीट पर गंभीरता से मंथन कर रही है और विजयी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

चुनावी चर्चाओं में पूर्व सांसद जफर इस्लाम का भी नाम सामने आता रहता है। सूत्रों के अनुसार भाजपा इस सीट पर महिला को चुनाव लड़ने की योजना पर विचार कर रही है माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत को उम्मीदवार बना दिया तो भाजपा के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना आसान हो जाएगा।

गौरतलब है कि कंगना रनौत की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर और पिता अमरदीप रनौत की बेटी कंगना के चुनाव लड़ने के ऐलान से साफ हो चुका है कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। अब देखना यह है भाजपा इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए किस प्रत्याशी को घोषित करती है।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राजनीति

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]