Connect with us

रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी। तीन की मौत एक घायल।।

उत्तराखण्ड

रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी। तीन की मौत एक घायल।।

गोविन्द सिंह की रिपोर्ट।

बागेश्वर में देर रात बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट पुलिस लाइन बायपास मोटर के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में तीन की मौत एक घायल। घटना पौने दो बजे रात की है।डीसीआरबी से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।कोतवाल कैलाश नेगी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।रात में पहाड़ी चट्टान के बीच टार्च से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।काफी मसक्त के बाद वाहन में सवार चारो युवकों को रेस्क्यू किया गया।घटना में कार से छटके तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि कार में फंसा एक यात्री गम्भीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा भी रेस्क्यू करने पहुँचे। उन्होंने बताया कि वे रामलीला देखने के बाद वापस घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अल्टो कार संख्या यूके- 02 ए 3030 में चार व्यक्ति सवार थे जिसमें तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मुत्यु होगई।जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
दुर्घटना में मनोज कुमार पुत्र पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम सिमतोली दफौट घायल है।जबकि
मृतक—– विजय सिह पुत्र सुरेश सिह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित सिंह पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष ,
सुनील सिह पुत्र सरेश सिह उम्र 21 वर्ष है।मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है।।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page