Connect with us

बिहार महोत्सव का विरोध,,,,,

उत्तराखण्ड

बिहार महोत्सव का विरोध,,,,,

हल्द्वानी। सरकार द्वारा बिहार महोत्सव मनाए जाने के विरोध में पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के सामने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस समय प्रदेश में भिटौली का पावन समय चल रहा है, जो उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा है। इस अवसर पर बहनों और माताओं को भिटौली देने की परंपरा है, जो परिवारों के बीच प्रेम और सम्मान का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे समय में राज्य सरकार द्वारा “बिहार महोत्सव” आयोजित करने का निर्णय स्थानीय भावनाओं को आहत करने वाला है।इस दौरान पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि वह तुरंत बिहार महोत्सव को रद्द करे और जनता की भावनाओं का सम्मान करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो संगठन द्वारा आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियो ने कहा, भिटौली के समय माताओं और बहनों के सम्मान का समय है, और इस वक्त सरकार का बिहार महोत्सव मनाना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। हम अपनी परंपराओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]