Connect with us

सकारात्मक सोच के साथ, कुमाऊं प्रीमियर लीग का प्रथम ट्रायल,,,,,

उत्तराखण्ड

सकारात्मक सोच के साथ, कुमाऊं प्रीमियर लीग का प्रथम ट्रायल,,,,,

खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, बच्चों को T V, मोबाइल की स्क्रीन से दूर रखने और देश को बेहतरीन खिलाडियों की फ़ौज देने की सकारात्मक सोच के साथ बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित होनी वाली कुमाऊं प्रीमियर लीग का आज स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी मै जनपद नैनीताल के खिलाड़ियों का प्रथम स्तर का ट्रायल लिया गया.
आज आयोजित जनपदीय ट्रायल मै नैनीताल के 227 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा इसमें से कुछ बच्चों की आयु 18 से कम होने के कारण उनका फॉर्म निष्कासित किया गया, इसके पश्चात 155 खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया…. प्रदर्शन के हिसाब से ही इन खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा.

इस मौके पर चयनकर्ता, शंकर लाल आर्य, किशन पाल, आनंद देव, महेश बिष्ट, दिनेश यादव, सुनील कुमार भट्ट, दिनेश रावत, विजय बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट और आज के निर्णायक त्रिभुवन नितवाल, तालिब खान, सूरज गोस्वामी मौजूद थे। सभी खिलाड़ियों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम, हल्द्वानी की ओर से खिलाड़ियों को फल वितरण किया गया। कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कल दिनांक 2 मार्च 9:00 बजे से राज्य स्तरीय ट्रायल हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ट्रायल में उत्तराखंड गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के बच्चे कल अपना जौहर दिखाने हल्द्वानी पहुंचेंगे ।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]