Connect with us

50 लीटर कच्ची शराब एवं भट्टी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हरिद्वार

50 लीटर कच्ची शराब एवं भट्टी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

पथरी पुलिस द्वारा मौके से 2000 लीटर लाहन किया नष्ट

हरिद्वार/पथरी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान मिशन 2025 को साकार करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पथरी पुलिस की टीम को दिनांक 10 सितम्बर 2023 को ग्राम सहदेवपुर के खेतो में नाले के किनारे भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब बनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम सहदेवपुर के खेतो में नाले के किनारे कच्ची शराब बना रहे एक अभियुक्त परीक्षित शर्मा को कच्ची शराब बनाने की भट्टी व उपकरण सहित 50 लीटर कच्ची शराब के मौके दबोचते हुए मौके पर करीब 2000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल राजीव, कांस्टेबल ब्रह्मदत्त मौजूद रहें।

Continue Reading
You may also like...

More in हरिद्वार

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]