Connect with us

लद्धाख में अभ्यास के दौरान सेना का टैंक नदी में बहा , तीन चार जवान लापता होने की खबर ।।

लद्दाख

लद्धाख में अभ्यास के दौरान सेना का टैंक नदी में बहा , तीन चार जवान लापता होने की खबर ।।

लेह। लद्दाख में चीन की सीमा के पास भारतीय सेना एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है। भारतीय सेना का एक टैंक नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव आ जाने के कारण डूब जाने की सूचना है। टैंक में सवार सभी जवान लापता हैं। जिन्हें तलाश किया जा रहा है। नदी का भयानक बहाव और इलाके का कठिन क्षेत्र को देखते हुए लापता जवानों का जिंदा मिलना मुश्किल माना जा रहा है।

हालांकि अब तक भारतीय सेना ने इस बारे में कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था। इस दौरान यहां सेना के कई टैंक मौजूद थे। सेना के जवानों को टैंक से नदी कैसे पार करने का अभ्यास कराया जा रहा था। तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी का प्रवाह तेज हो गया और टैंक पानी में बह गया। जानकारी के अनुसार इस टैंक में चार-पांच जवान सवार थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

More in लद्दाख

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]