Connect with us

5 नवंबर को बाजपुर पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास .गजरौला जनता दरबार में सुनेंगे लोगों की समस्याऐं

उत्तराखण्ड

5 नवंबर को बाजपुर पहुंचेंगे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास .गजरौला जनता दरबार में सुनेंगे लोगों की समस्याऐं

बाजपुर समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास के आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास 5 नवंबर को गजरौला इंटर कॉलेज में पहंुचेंगे। यहां पर वह नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे साथ ही जनता दरबार को संबोधित करते हुए जनता की समस्याओं को सुनेंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरूवार को भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। राजेश कुमार ने कहा कि 5 नवंबर को सबसे पहले सुल्तानपुर पट्टी में युवा कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का स्वागत करेंगे उसके बाद वह गजरौला इंटर कॉलेज पहंुचेगे जहां नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। राजेश ने बताया कि इसके बाद गजरौला इंटर कॉलेज के पास ही मैदान में जनता दरबार में जनता की समस्याओं को सुन उनका निराकरण करेंगे। राजेश ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुल्तानपुर पट्टी में दंगल में भी प्रतिभाग करेंगे। राजेश कुमार ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। बैठक का संचालन वीरेंद्र बिष्ट ने किया।
बैठक में विमल शर्मा हरीश वर्मा उमा जोशी सोनू मेहरा नरेंद्र चौधरी अमित चौहानए दलीप सिंहए प्रवीण सिंह कन्नू जोशीए नरेश सिंहए प्रमोद कुमार देव सिंहए हेम कांडपाल मोहन सिंहए हरजसपाल सिंह हैरी रिंकू शर्मा आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page