Connect with us

चेंजिंग चॉक्स अवार्ड के लिए बागपत के ऋषभ ढाका का चयन, शिव खेड़ा करेंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश

चेंजिंग चॉक्स अवार्ड के लिए बागपत के ऋषभ ढाका का चयन, शिव खेड़ा करेंगे सम्मानित

बागपत: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर हुआ चयन, शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल।पिलाना/बागपत। जिले के विद्या भारती प्रशिक्षण प्रमुख ऋषभ ढाका का चयन चेंजिंग चॉक्स अवार्ड के लिए किया गया है जिसके अंतर्गत रविवार को सोनीपत की ऋषिहूड यूनिवर्सिटी में ऋषभ को अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में विख्यात वक्ता एवं लेखक शिव खेड़ा द्वारा ऋषभ को यह सम्मान दिया जाएगा। ऋषभ ढाका ने चयन जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विद्या भारती के शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं आईटी कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को तकनीकी सहायता प्रदान करने पर उनका चयन किया गया। साथ ही यह अवार्ड उन सभी लोगों को समर्पित है जो शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे है।बता दे कि चेंजिंग चॉक्स अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है जो शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देकर मिसाल कायम करते है। ऋषभ ने जिला प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। साथ ही नेहरू युवा केन्द्र बागपत से जुड़कर सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहे है।ऋषभ ढाका मूल रूप से पिलाना विकास खंड के पटौली गांव के निवासी है और शिक्षा के क्षेत्र में विगत 4 वर्षों से पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे है। हाल ही में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उनको सिंघानिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। वहीं उनके चयन पर शिक्षाविदों ने हर्ष जताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]