Connect with us

शहर संक्षिप्त….. आगरा…

उत्तर प्रदेश

शहर संक्षिप्त….. आगरा…

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है ताज नगरी आगरा इसे दुनिया प्रेम शहर के रूप में भी जानती है यह शहर यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह भारत देश का चौथा और भारत का 23 वां सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। मथुरा और फिरोजाबाद इसके पड़ोसी जिले हैं। इस शहर का ऐतिहासिक महत्व रहा है। आगरा अपनी मुगलकालीन इमारतों के कारण उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का प्रमुख पर्यटन केंद्र माना जाता है। यहां ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी यूनेस्को विश्च धरोहर स्थल हैं। इसके अलावा यह दिल्ली और जयपुर के साथ गोल्डन ट्रायंगल टूरिस्ट सर्किट का भी हिस्सा है। सांस्कृतिक रूप से आगरा बृज क्षेत्र में माना जाता है। ये शहर दिल्ली और लखनऊ के बीच दो प्रमुख यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। उद्योगों की बात करें तो आगरा में चमड़ा उद्योग सबसे ज्यादा है। यहां दो लोकसभा सीटें आगरा और फतेहपुर सीकरी हैं। वहीं 9 विधानसभा सीटें आगरा कैंट, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, आगरा साउथ, बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ हैं। इस शहर को लोग देखना चाहते हैं यहां की खूबसूरती को अपने आंखों में हमेशा कैद करना चाहते हैं यह शहर यहां आने वाले लोगों के लिए हमेशा सज के तैयार रहता है, इसीलिए पहले के राजाओं की भी यह सबसे लोकप्रिय जगह में से एक थी. वह देश के अनेक हिस्सों के साथ आगरा में भी अपना एक किला या महल अवश्य बनाना चाहते थे और आज भी लोगों की पसंद में आगरा का महत्व कम नहीं हुआ है..आगरा से “प्रतिपक्ष संवाद” के ब्यूरो प्रमुख मनीष सक्सेना की कलम से ✍️

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page