Connect with us

आयुक्त सभागार में आयोजित हुई व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला।

उत्तर प्रदेश

आयुक्त सभागार में आयोजित हुई व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला।

मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में कमिश्नरेट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना-2027 की स्वगणना का प्रशिक्षण प्रदान किया गया

जनभागीदारी आधारित जनगणना अभियान को सफल बनाने पर दिया गया विशेष जोर

लखनऊ। जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रस्तावित स्वगणना अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से आज आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में कमिश्नरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व, तकनीकी पक्षों एवं नागरिक सहभागिता के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि जनगणना-2027 देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि स्वगणना प्रक्रिया अत्यंत सरल, सुरक्षित एवं समयबद्ध है, जिसे कोई भी व्यक्ति मात्र 5 से 10 मिनट में पूर्ण कर सकता है। मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं अपनी स्वगणना अवश्य करें तथा अपने परिवार, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे अधिकाधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें और जनगणना-2027 को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाया जा सके।

कार्यशाला में डी0डी0 जनगणना गौरव पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को स्वगणना की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने ऑनलाइन स्वगणना पोर्टल के उपयोग, लॉगिन प्रक्रिया, आवश्यक सूचनाएं भरने की विधि, दस्तावेजों की उपयोगिता एवं सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार की सही एवं प्रमाणिक जानकारी सीधे पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे, जिससे आंकड़ों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वगणना प्रक्रिया का लाइव डेमो भी प्रदर्शित किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने कार्यालयों एवं क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्वगणना हेतु प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त राधे श्याम एवं अपर आयुक्त राकेश कुमार पटेल द्वारा स्वयं अपनी स्वगणना विवरणी भरकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]