Connect with us

ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर से पिता पुत्र की मौत।

हरिद्वार

ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर से पिता पुत्र की मौत।

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर पलटने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रुड़की की ओर से मनसब (50) निवासी इब्राहिमपुर अपने बेटे अदनान (19) के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर ज्वालापुर की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ़्तार से आ रही पश्चिम बंगाल की टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। ट्रैक्टर में सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकत्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। इसके साथ ही बस और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

More in हरिद्वार

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]