Connect with us

पांच सुपर जोन में बांटा गया हल्द्वानी सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

हल्द्वानी

पांच सुपर जोन में बांटा गया हल्द्वानी सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

हल्द्वानी: पांच जोन में बंटा हल्द्वानी। बनभूलपुरा में हुई हिंसक वारदात के चलते क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शहर को पांच सुपर जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।एपी वाजपेई महाप्रबंधक कुमायूं मंडल विकास निगम को सुपर जोन एक का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है सुपर जोन एक में ताज चौराहा किदवई नगर चोर गलिया रोड लाइन नंबर 17 से मुजाहिद चौक तक का इलाका रहेगासुपर जोन दो के लिए प्रमोद कुमार उप जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल को गांधीनगर क्षेत्र और इंदिरा नगर क्षेत्र के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।सुपर जोन 3 मंगल पढ़ाव मेडिकल मंडी गोरा पड़ाव सुशीला तिवारी अस्पताल तथा मोर्चरी तक के लिए तुषार सैनी डिप्टी कलेक्टर नैनीताल को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है ।थाना काठगोदाम गोलापार तिराहे से बागजाला गोलापार तिराहे से नैनीताल अर्बन तिराहा एवं राजपुर क्षेत्र को सुपर जोन 4 मानते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट धारी कृष्णनाथ गोस्वामी को तथा सुपर जोन 5 के लिए जिसके अंतर्गत नैनीताल अर्बन तिराहा से चक्रीय क्रम में मुखानी चौराहा सुशीला तिवारी से लेकर बेलबाबा तक का क्षेत्र निर्धारित किया गया है उप जिला मजिस्ट्रेट कोश्या कुटौली बिपिन चंद्र पंत को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।वही संपूर्ण नगर क्षेत्र के लिए सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को तथा संपूर्ण परगना के लिए परितोष वर्मा उप जिला मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी पुख्ता इंतजाम किए जा चुके है। यदि कोई भी व्यक्ति इसमें सेंध लगाएगा उसके खिलाफ कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in हल्द्वानी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]