Connect with us

कितने पढ़े लिखे हैं राजस्थान के नए CM भजन लाल शर्मा, डिटेल आई सामने

बीजेपी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म कर दिया है। भाजपा ने सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राज्य के होने वाले नए मुख्यमंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए यही बताएंगे।

राजनीति

कितने पढ़े लिखे हैं राजस्थान के नए CM भजन लाल शर्मा, डिटेल आई सामने

लंबे समय के बाद राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का चेहरा साफ हो गया है। राजस्थान को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान के नए सीएम के रूप में फाइनल कर दिया है। भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए सीएम होंगे। सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। इस खबर के जरिए आज हम आपको यह बताएंगे कि राजस्थान के होने वाले नए सीएम भजन लाल शर्मा आखिर कितने पढ़े लिखे हैं। 

क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन 

राजस्थान के होने वाले नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। सांगानेर से विधायक भजान लाल शर्मा राजनीति शास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपना हाई स्कूल राजकीय माध्यमिक विद्यालय गगवाना, जिला भरतपुर से पूरा किया है। वहीं  उन्होंने अपना इंटरमीडिएट राजकीय हा. सै. स्कूल, नदबई भरतपुर से किया है। इसके बाग उन्होंमे एम एस जे कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की, जिसके बाद राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 

जानकारी दे दें कि भजन लाल शर्मा भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। भजन लाल शर्मा की आयु  56 साल है। राज्य के होने वाले नए सीएम भजन लाल शर्मा सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं और खास बात तो यह है कि वो पहली बार विधायक बने हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान ईकाई के प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल रहे थे।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in राजनीति

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]