Connect with us

हेमकुंड साहिब में गार्ड के जेब में बीड़ी होने से नाराज श्रद्धालुओं ने होमगार्ड पर किया हमला, जानें पूरा मामला ।।

हेमकुंड

हेमकुंड साहिब में गार्ड के जेब में बीड़ी होने से नाराज श्रद्धालुओं ने होमगार्ड पर किया हमला, जानें पूरा मामला ।।

मामूली विवाद के बाद यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी

जोशीमठ – हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में सोमवार को मामूली विवाद के बाद यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। साथ ही कृपाण से हमला कर होमगार्ड को जख्मी कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।गोविंदघाट थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि सोमवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड भगत सिंह शौचालय की ओर गया था। बताया जा रहा है कि होमगार्ड की जेब में बीड़ी थी, जिस पर तीन श्रद्धालुओं ने विरोध जता दिया।

युवक ने कृपाण निकालकर होमगार्ड पर हमला कर दिया

इसी बात को लेकर उनकी होमगार्ड से कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद एक युवक ने कृपाण निकालकर होमगार्ड पर हमला कर दिया। जिससे होमगार्ड के दोनों हाथों में चोट आई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया कोर्ट में पेश किया जा रहा है। होमगार्ड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में उपचार कराया गया हैआरोपियों की पहचान यशमीत सिंह (29), गुरजीत सिंह (28) दोनों निवासी फर्स्ट फ्लोर नामधारी कॉलोनी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली, अमरदीप सिंह (25) निवासी न्यू कोठा सिडको हजूर साहेब, नांदेड महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in हेमकुंड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]