Connect with us

जिले में 41 स्वंय सहायता समूहों ने बनाये 16 हजार तिरंगे। झंडे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन ने की व्यापक तैयारी। डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज क्रय कर बढ़ाया महिलाओं का हौंसला।

राष्ट्रीय

जिले में 41 स्वंय सहायता समूहों ने बनाये 16 हजार तिरंगे। झंडे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन ने की व्यापक तैयारी। डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज क्रय कर बढ़ाया महिलाओं का हौंसला।



आदर्श स्वयं सहायता समूह, विकास खण्ड हवालबाग जनपद अल्मोड़ा की महिलाओं द्वारा हर घर झण्डा अभियान के तहत् विकास भवन परिसर में स्टाल लगाया गया, साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु जिलाधिकारी वंदना द्वारा भी झण्डा क्रय किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा भी स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित झण्डों को क्रय किया जा रहा है।
आदर्श स्वयं सहायता समूह की सदस्या सीमा कुमारी (निवास खत्यारी) ने बताया की उन्होंने खुशहाली समूह के साथ मिलकर अभी तक 2000 तिरंगे झंडे निर्मित किए हैं तथा 1000 तिरंगे झंडे हर घर झंडा अभियान के तहत और बनाए जाएंगे।
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन भी लगातार प्रयासरत है।
इस दौरान विकास भवन, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों एवं मेडिकल कॉलेज के शोधार्थियों तथा अन्य ने भी तिरंगे क्रय किए। इस दौरान 80 से भी अधिक झंडे खरीदे गए।
परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने बताया कि जनपद के 41 स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगभग 16000 तिरंगे झंडे निर्मित किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

( चौखुटिया, अल्मोडा़ )

More in राष्ट्रीय

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]