Connect with us

सुबह हुए कत्ल के आरोपियों को पकड़ा तो शाम को एक और मर्डर की खबर आई सामने

हरिद्वार

सुबह हुए कत्ल के आरोपियों को पकड़ा तो शाम को एक और मर्डर की खबर आई सामने

हत्या जैसे सघन अपराध करने वालो को जाना होगा सालांखो के पीछे : एसएसपी अजय सिंह

हरिद्वार:सोमवार का दिन हरिद्वार पुलिस के लिए बड़ा ही भागदौड़ वाला रहा। सुबह-सुबह करीब 5:45 बजे हर की पैड़ी क्षेत्र तो शाम को बैरागी कैंप स्थित आश्रम में हुई हत्या। दरअसल हर की पैड़ी क्षेत्र के हाथी पुल के पास हुए गोलीकांड के आरोपियों को शाम तक पुलिस ने धर दबोचा तो वहीं दूसरी ओर शाम होते ही बैरागी कैंप में डॉक्टर अशोक चड्ढा की हत्या का मामला सामने आया। सोमवार की शाम थाना कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सीआईयू की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार शिवलोक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय डॉ. अशोक चड्ढा ने कनखल श्मशान घाट के ठीक सामने बैरागी कैंप में डॉ. अशोक चड्ढा सेवाश्रम संस्था के नाम से आश्रम सरीखा भवन बनाया हुआ है। वह सुबह यहां रोजाना आते थे और शाम को फिर निकल जाते थे। आश्रम में नरेंद्र कुमार नाम का एक कर्मचारी केयरटेकर के तौर कार्यरत है। सोमवार की दोपहर नरेंद्र बाहर गया हुआ था। जब वह करीब सवा पांच बजे वापस संस्था कार्यालय पहुंचा तो दरवाजे खुले हुए थे। उसने उन्हें आवाज लगाई और अंदर की तरफ बढ़ा तो अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। वह तुरंत शिवलोक कॉलोनी पहुंचा जहां उसने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। कनखल में रहने वाली उनकी बेटी दीप्ति भी आश्रम पहुंची। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लूट के इरादे से हत्या की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह सहित एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह सीओ सिटी जूही मनराल सीओ ज्वालापुर निहरिका सेमवाल कनखल थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा जगदीशपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर महिला उप निरीक्षक सोनल रावत सहित सभी आला अधिकारी मौजूद रहें।

Continue Reading
You may also like...

More in हरिद्वार

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]