उत्तर प्रदेश
इस्कॉन फूड फॉर लाइफ और आवाज फाउंडेशन का संयुक्त कार्यक्रम
मकर संक्रांती पर महाभंडारे का आयोजन
लखनऊ:मकर संक्रांति पर कोई भी भूखा न रहे ,इस उद्देश्य को लेकर
मकरसंक्रांति पर हर साल की तरह इस वर्ष भी ISKCON FOOD FOR LIFE (JUHU) व AWWAAZ FOUNDATION की तरफ से महाभण्डारे भोजन (प्रसाद)का आयोजन किया गया ,जिसमें 14500 लोगों तक भोजन (प्रसाद) का सफलता पूर्वक वितरण किया गया . मकर संक्रांति पर तिल समान हम सभी के मन स्नेहमय हो, गुड़ समान हमारे शब्दों में मिठास हो और जैसे लड्डू में तिल और गुड़ कि प्रबल घनिष्ठता है वैसे हमारे संबंध हों .इसी कोलेकरमुलुंड ,नालासोपारा ,भाईनंदर ,भिवंडी में प्रसाद वितरण किया गया .9 वर्षो से लगातर यह कार्यक्रम इस्कॉन और आवाज फाउंडेशन की तरफ से किया जाता है . इस कार्यक्रम में गोपाल भाई शाहजी ,प्रदीप मौर्यजी ,अमन मौर्यजी(अध्यक्ष) , मोतीलाल मौर्य समाज सेवक अजय मौर्यजी ,और अन्य लोग मौजूद थे .
