उत्तर प्रदेश
KGMU लखनऊ में 59वी इण्डियन कॉलेज ऑफ़ एलर्जी अस्थमा एंड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी कॉन्फ़्रेंस का हुआ शुभारंभ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अस्थमा ,एलर्जी और फेफड़ो से संबंधित बीमारियो की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रही है इसी क्रम में KGMU में गुरुवार को 59वी इण्डियन कॉलेज ऑफ़ एलर्जी अस्थमा एंड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी कॉन्फ़्रेंस का शुभारंभ प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया इस दौरान डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि वायु प्रदूषण से बीमारियों का ख़तरा बढ़ता जा रहा है अस्थमा भी एक प्रकार की एलर्जी से संबंधित बीमारी है पूरे विश्व में लगभग साढ़े चार लाख लोग की मृत्यु अस्थमा बीमारी से होती है इनमें से ज़्यादातर मृत्यु को रोका जा सकता है इस दौरान डिप्टी CM ने कहा कि और अधिक से अधिक ख़ाली जगहों पर वृक्षारोपण किया जाए और धूल मिट्टी से बचा जाये इस तरह के आयोजन को बढ़ावा दिया जाए जिससे लोगों में जागरूकता बढ़े डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ़ को नयी नयी तकनीकों से व दवा से रूबरू कराया जाय डॉक्टरों को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप सब लोग वास्तव में ईश्वर के दूसरे स्वरूप है
पल्मोनरी मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि अस्थमा से पूरे भारत वर्ष में लगभग 5% लोग पीड़ित है अस्थमा बीमारी महिलाओं में अधिकतर होता है अस्थमा बच्चों में होने वाली सभी क्रॉनिक बीमारियों में सबसे प्रमुख कारण है। अस्थमा से पूरे विश्व में लगभग 14 प्रतिशत बच्चे ग्रसित होते हैं।
कार्यक्रम में पद्मश्री कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, पद्मश्री प्रो. दिगंबर बेहरा, प्रो. राजकुमार, प्रो.सुरेश कूलवाल, प्रो. एबी सिंह, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. सूर्यकांत, प्रो. वेद प्रकाश, प्रो. अचल गुलाटी, प्रो. वीके जैन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।







