Connect with us

केजीएमयू में पहली बार लीवर प्रेशर मापन (HVPG) सफलतापूर्वक किया गया

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में पहली बार लीवर प्रेशर मापन (HVPG) सफलतापूर्वक किया गया

लखनऊ:किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में हेपेटोलॉजी सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मेडिसिन विभाग की लिवर एवं पित्त रोग इकाई में पहली बार हेपेटिक वेनस प्रेशर ग्रेडिएंट (HVPG) द्वारा लीवर प्रेशर का प्रत्यक्ष मापन सफलतापूर्वक किया गया।
यह प्रक्रिया डॉ. सुधीर वर्मा के नेतृत्व में उनकी समर्पित टीम द्वारा संपन्न की गई। मुख्य चिकित्सकीय टीम में डॉ. अमित आनंद, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. अजय कुमार पाटवा, डॉ. संजीव वर्मा एवं डॉ. उमंग महेश्वरी शामिल थे। नर्सिंग सहयोग नर्सिंग ऑफिसर मनोज गौतम एवं शीतल द्वारा प्रदान किया गया, जबकि नर्सिंग इंचार्ज के रूप में सीमा सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी सहयोग में आकाश वर्मा एवं मुन्ना गुप्ता शामिल थे।
मरीज को अत्यधिक शराब के सेवन से लीवर की खराबी (Alcoholic Hepatitis) के कारण एक्यूट-ऑन-क्रॉनिक लिवर फेल्योर (ACLF) की स्थिति में लिवर एवं पित्त रोग इकाई में भर्ती किया गया था। HVPG मापन में 17 mmHg का मान पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मरीज का लीवर प्रेशर अत्यधिक बढ़ा हुआ था। इस वस्तुनिष्ठ हेमोडायनामिक मूल्यांकन के आधार पर मरीज की दवाओं की खुराक को उपयुक्त रूप से अनुकूलित किया गया।
यह उपलब्धि केजीएमयू के इतिहास में पहली बार है जब लीवर प्रेशर का प्रत्यक्ष मापन किया गया। HVPG मापन की शुरुआत लिवर सिरोसिस के मूल्यांकन एवं प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।
कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र आतम ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम को बधाई दी और केजीएमयू में उन्नत लिवर सिरोसिस उपचार सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में इस प्रयास की सराहना की।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]