Connect with us

कोणार्क विद्यापीठ में दीपावली पर हुई कई प्रतियोगिताएं।

उत्तर प्रदेश

कोणार्क विद्यापीठ में दीपावली पर हुई कई प्रतियोगिताएं।

ऋषभ ढाका। बाग़पत उत्तर प्रदेश।

कोणार्क विद्यापीठ खेकडा में दीपावली के उपलक्ष्य में स्कूल में नाना प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर विंग चारों हाउस की छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिसमें बोस हाउस प्रथम, पटेल व आजाद हाउस ने द्वितीय व तिलक हाउस ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग के छात्रों के बीच दीया मेकिंग व डेकोरेशन कॉम्पीटीशन हुआ। इस मौके पर सभी अध्यापकगणों ने बच्चों के इस कार्य की जमकर सराहना की व उनसे आगे भी इससे और अच्छा प्रदर्शन करने की कामना करते हुए आर्शीवाद दिया। विद्यालय के प्रबन्धक देवेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर छात्राओं व अध्यापिकाओं को दीपावली की शुभकामनायें दी।प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने छात्राओं की चित्रकारी, सजावट व दीया मेंकिग कला की प्रशंसा करते हुए छात्रों को कला के क्षेत्र में बढ-चढकर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया, ताकि भारत वर्ष में पारम्परिक त्यौहारो के माध्यम से कला का विकास होता रहे। इस अवसर पर सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]