Connect with us

फर्जी खातों में डाले लाखों रुपए : पकड़ा गया भ्रष्टाचार, अब इस तरह होगी वसूली ।।

देहरादून

फर्जी खातों में डाले लाखों रुपए : पकड़ा गया भ्रष्टाचार, अब इस तरह होगी वसूली ।।

नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मचारियों के नाम पर लाखों रुपए के फर्जी भुगतान

देहरादून – कैसा लगेगा ना जब आपके नाम से किसी को पैसे मिले लेकिन वह पैसे आपको ना मिलें , जी ऐसा ही नया मामला आया है, नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मचारियों के नाम पर लाखों रुपए के फर्जी भुगतान हुए हैं ।आपको बता दे कि अब नई पार्षद स्वच्छता समिति के तहत सफाई कर्मचारियों को किए गए लाखों के फर्जी भुगतान की रिकवरी अब हाजिरी लगाने वाले सुपरवाइजरों से होगी। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने प्रशासक की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के लिए अपर नगर आयुक्त को चार बिन्दुओं पर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

अब मस्टरोल में कर्मचारियों की हाजिरी लगाने वालों से रिकवरी की तैयारी की जा रही है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि प्रशासक नगर निगम ने नई पार्षद समिति के कर्मचारियों की भर्ती और वेतन भुगतान में गड़बड़ी के मामले की जांच सीडीओ को सौंपी थी। जांच में पुष्टि हुई है कि 99 कर्मचारियों के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान तो हुआ, लेकिन ये कर्मचारी केवल कागजों पर ही काम कर रहे थे। वेतन कोई और लेता रहा। अब मस्टरोल में कर्मचारियों की हाजिरी लगाने वालों से रिकवरी की तैयारी की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त कर्मचारी किस वार्ड की समिति में शामिल थे। इनके नाम पर कुल कितना भुगतान हुआ। किस सुपरवाइजर ने मस्टरोल में हाजिरी लगाई। इन बिंदुओं पर अपर नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है।

More in देहरादून

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]