Connect with us

लखनऊ स्टेशन पर आधुनिक “डिजिटल लॉकर” सुविधा का शुभारंभ!

उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्टेशन पर आधुनिक “डिजिटल लॉकर” सुविधा का शुभारंभ!

लखनऊ :

यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित सामान रखने की दृष्टि से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एक नवीन “डिजिटल लॉकर (DigiLocker)” सुविधा का शुभारंभ किया गया है। इस आधुनिक सुविधा का उद्घाटन आज एक यात्री द्वारा किया गया। यह लॉकर सुविधा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर AC प्रतीक्षालय (AC Waiting Area) के समीप स्थापित की गई है, जिससे यात्रियों को आसानी से इसका लाभ प्राप्त हो सके। इस डिजिटल लॉकर प्रणाली के माध्यम से यात्री अपने सामान को सुरक्षित रूप से निर्धारित समयावधि के लिए रख सकते हैं। ये डिजिटल लॉकर विभिन्न आकारों—मीडियम (M), लार्ज (L) एवं एक्स्ट्रा लार्ज (XL)—में उपलब्ध हैं, जिनके लिए 6 घंटे एवं 24 घंटे की अवधि के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस सुविधा के लागू होने से यात्रियों को विशेष रूप से शहर भ्रमण अथवा प्रतीक्षा अवधि में अपने सामान की सुरक्षा की चिंता से मुक्ति मिलेगी। यह पहल रेलवे द्वारा “यात्री सुविधा एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करें एवं अपने यात्रा अनुभव को सुगम बनाएं।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]