Connect with us

नन्द के घर आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की

हरिद्वार

नन्द के घर आनंद भयो, जय हो नन्द लाल की हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में डीपीएस दौलतपुर के बच्चों ने मचाया धमाल।

हरिद्वार: स्कूलों में बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। जगह-जगह पर नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी कड़ी में डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में बच्चों के द्वारा जन्माष्टमी कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव के अवसर पर डीपीएस दौलतपुर जूनियर की इंचार्ज अमिता ओहरी ने बताया कि बच्चों के द्वारा श्री कृष्ण,राधा, ग्वाले एवं गोपियों की वेशभूषा में भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान शावा ने कृष्ण तो नमामि ठाकुर ने राधा का किरदार बखूबी निभाते हुए राधा–कृष्ण के गानों पर सभी गोपियों संग जमकर नृत्य किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कक्षा दो और कक्षा तीन के छात्र छात्राओं द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें श्री कृष्ण का जन्म मथुरा की जेल में होने से लेकर जिस प्रकार उन्हें पानी और तेज बारिश के बीच से सुरक्षित गोकुल तक टोकरी में ले जाया जाता है। लघु नाटिका में जिस प्रकार श्री कृष्ण के द्वारा अपने मामा कंस का वध किया जाता है वह दृश्य भी नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बखूबी दर्शाया गया। इसके पश्चात सभी ने श्री कृष्णा एवं राधा के गानों पर नृत्य करते हुए मन मोह लिया। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के पीछे अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की बेजोड़ मेहनत रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समापन किया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in हरिद्वार

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]