Connect with us

उत्तराखंड खाद्य विभाग की नई योजना: अब 14 लाख घरों में 50% सब्सिडी में उपलब्ध होंगे ये सामान, दाल, तेल, मसाले की किट भी हर घर पहुंचाने की योजना ।।

देहरादून

उत्तराखंड खाद्य विभाग की नई योजना: अब 14 लाख घरों में 50% सब्सिडी में उपलब्ध होंगे ये सामान, दाल, तेल, मसाले की किट भी हर घर पहुंचाने की योजना ।।

देहरादून – राज्य के अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी राशन कार्ड वाले करीब 14 लाख परिवारों को सरकार रियायती मूल्य पर विशेष पोषण किट देने की तैयारी कर रही है। इस किट में दाल, तेल, मसाले सहित कई जरूरत की खाद्य सामग्री होंगी, जिसे 50 फीसदी तक सब्सिडी पर दिया जाएगा।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार ने आम गरीब और जरूरतमंद परिवारों के कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। पोषण किट इसी की अगली कड़ी है। इसमें लाभार्थी परिवारों को दाल, तेल, मसाले समेत अन्य उपयोगी खाद्य वस्तुएं शामिल होंगी।

पड़ोसी राज्य हिमाचल में कई वर्षों से रियायती मूल्य पर जरूरी खाद्य वस्तुएं दी जा रही हैं।खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले हर जिले में पर्याप्त अनाज की व्यवस्था कर दी जाए। जिलावार आवंटित अनाज का समय पर उठान कर दिया जाए। खासकर आपदा के प्रति संवेदनशील पर्वतीय जिलों में प्राथमिकता के साथ अगले तीन माह के अनाज का भंडारण करा दिया जाए।

इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।राज्य में मुख्यमंत्री दाल पोषण योजना चल रही है, लेकिन नियमित रूप से लोगों को दाल नहीं मिल पा रही है। कई बार लोगों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। पोषण किट के जरिए प्रति परिवार प्रतिमाह दाल समेत अन्य जरूरत की चीजें भी उपलब्ध रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in देहरादून

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]