Connect with us

महिला मोर्चा के नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का जिला कार्यालय पहुंचकर मनाया जन्मदिवस

राजनीति

महिला मोर्चा के नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का जिला कार्यालय पहुंचकर मनाया जन्मदिवस

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। भाजपा जिला कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संदीप गोयल का मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया।दरअसल महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा के सानिध्य में अन्य पदाधिकारियों सहित भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पहुंचकर जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने केक काटा तो वही सभी पदाधिकारियों के द्वारा जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की गई। जिस पर जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि लगातार कंधे से कंधा मिलाकर महिला मोर्चा अन्य मोर्चा के साथ चले तो आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा की जीत तय है। वही नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष रेणू शर्मा मन्नू रावत पारुल चौहान कविता पवार, जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता शीतल पुंडीर जिला मंत्री संगीता गिरी सोनिया अरोड़ा रजनी चौहान शर्मिला भगवानी जिला कोषाध्यक्ष नीतू रानी जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा जिला सह मीडिया प्रभारी गीता कुशवाहा जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीति शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंजू बधवार जिला आईटी प्रभारी पुष्पा पाल के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

More in राजनीति

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]