Connect with us

बाहरी व्यापारी बिना व्यापार मंडल की सहमति के नही करेंगे व्यापार। बाहरी व्यापारी के व्यापार करने पर लगा प्रतिबंध।

उत्तराखण्ड

बाहरी व्यापारी बिना व्यापार मंडल की सहमति के नही करेंगे व्यापार। बाहरी व्यापारी के व्यापार करने पर लगा प्रतिबंध।

बागेश्वर से गोविन्द सिंह की रिपोर्ट।


बागेश्वर। शपथ ग्रहण के बाद नगर व्यापार मंडल की बैठक बागनाथ मंदिर में रविवार को बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। नगर अध्यक्ष कवि जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। जहां संगठन की जरूरत होगी वहां संगठन व्यापारी हित में खड़ा रहेगा।नगर में किसी भी बाहरी व्यापारी को व्यापार नही करने दिया जाएगा।पुलिस और प्रशासन से इस विषय मे जल्द वार्ता की जाएगी।व्यापारियों ने संगठन हित मे एकजुटता से कार्य करने पर सहमति जताई।जल्दी वर्किंग कमेटी का गठन कर भविष्य में विभिन्न समितियों का गठन कर व्यापारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। वही व्यापारियों के द्वारा कोष में दी गई राशि को नई कार्यकारिणी को सौंप दिया जाएगा। संगठन के सदस्यता प्रभारी और जिला महामंत्री अनिल कार्की ने जमा राशि का विवरण बैठक में दिया। वही व्यापारियों ने नगर में बाजार में अनाधिकृत रूप से बागनाथ गली से सरयू पुल तक रैलिंग लगाकर दिन में बाजार में दोपहिया वाहनों को रात्रि आठ बजे तक प्रतिबंधित करने पर सहमति बनी।वही नगर अध्यक्ष ने संगठन के कुशल संचालन के लिए सभी से सहयोग बनाए रखने की अपील की।बैठक का संचालन सचिव पुष्कर किरमोलिया ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी, महिला उपाध्यक्ष इंदू चौधरी, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की,उपसचिव राहुल साह,जिला महामंत्री अनिल कार्की, प्रकाश जोशी, उमेश साह, गोविन्द साह जगाती, सूरज जोशी,गौरव कपूर आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page